31-07-2020

नई शिक्षा नीति में कक्षा 5 के बाद से ही स्नातक शिक्षा तक विद्यार्थियों के लिये सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य करना चाहिये। आगे आने वाली पीढ़ी में देशप्रेम की भावना का निर्माण होना चाहिये और उसे भारत के उन वीर सपूतों के बारे में पता होना चाहिये जिनके बलिदानों के कारण वो स्वतंत्र और निर्भीक जीवन जी पा रहे हैं। यह शिक्षा विद्यालयों के मध्यम से प्रसारित की जानी चाहिये।

30-07-2020

लम्बे समय से जिसकी प्रतीक्षा थी, उस “नई शिक्षा नीति 2020” की कल शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषणा कर दी गयी I भारत में विभिन्न प्रांतों और क्षेत्रों में अलग अलग भाषाएं बोली जाती हैं ऐसे में क्षेत्रीय भाषा में पढ़ना एक सराहनीय कदम है I इसके साथ ही प्राथमिक स्तर पर हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी को पढ़ना भी अनिवार्य करना चाहिए ताकि सभी भारतीय, चाहे वो किसी भी क्षेत्र या प्रांत से हों, एक दूसरे से एक ही सामान भाषा में वार्तालाप कर सकें और देश में एकता के भाव का आविर्भाव हो सके I

14-05-2020

मुनी प्रमाण सागर के बन्डा, सागर, म0 प्र0 में प्रवेश पर जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज के संकट काल मे जब पूरा देश महामारी से जूझ रहा है और सामाजिक दूरी एक आवश्यकता है, ऐसे में जैन समाज का धार्मिक भावना में बहकर बाहर निकल आना निश्चित रूप से चिन्तनीय बात है। समाज के बाहर आने का जिम्मेदार प्रशासन भी है। जैन समाज को अपनी प्रतिष्ठा और छवि के अनुरूप आचरण करना चाहिये। ऐसे समय में जब जिनेन्द्रलय भी बन्द होने पर सभी घर पर ही वंदन कर रहे हैं तो फिर मुनी दर्शन की इतनी व्याकुलता क्यूं? विवेक और संयम के मार्ग का अनुसरण करना चाहिये।

07-05-2020

03-05-2020

आज कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारत के 5 वीर सपूतों को शत शत नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि 

                                   💐💐🙏🙏

26-04-2020

23-04-2020

Attack on Mr. Arnab Goswami, Editor In Chief, R Bharat, shows the character of anti-national forces who are not able to digest India’s newly found identity as “One Nation One Soul”.

I strongly condemn this and demand for a high-level enquiry into the matter.

I extent my full support to Arnab Goswami.

22-04-2020

Save Planet And Environment : we are under pledge to go paper less as much as possible.